Primary Ka Master Latest Updates👇

Monday, March 4, 2024

खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर हुआ डिजिटाइजेशन का विरोध

 परिषदीय विद्यालयों को विभाग द्वारा उपलब्ध कराए गए टैबलेट के माध्यम से विद्यालय में अध्यनरत छात्रों की उपस्थिति तथा मध्यान्ह भोजन की सूचना आनलाइन भेजने का दबाव विभागीय अधिकारियों द्वारा बनाया जा रहा है साथ ही साथ अधिकारियों द्वारा शिक्षकों को अपने व्यक्तिगत आईo डीo से सिमकार्ड खरीदने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। 



उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ का कहना हैं कि विभाग सिमकार्ड उपलब्ध कराए और हमारी २१ सूत्री मांगो का निराकरण करे तभी कार्य सम्भव होगा । उक्त मांगो को लेकर खण्ड शिक्षा अधिकारी , बरहनी, चंदौली के माध्यम से शिक्षा निदेशक को ज्ञापन दिया गया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ बरहनी के ब्लॉक अध्यक्ष यशवर्धन सिंह के साथ सैकड़ों की संख्या में शिक्षक साथी उपस्थित रहे।

खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर हुआ डिजिटाइजेशन का विरोध Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link