Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, April 5, 2024

चुनावी प्रशिक्षण के लिए पहुंची शिक्षिका की मौत

 चुनाव का प्रशिक्षण लन सोमवार क दिन पूर्णिया पहुंची शिक्षिका का प्रशिक्षण के बाद अचानक तबीयत बिगड़ गया।



इलाज के क्रम में पूर्णिया के एक अस्पताल में मंगलवार की सुबह उनका निधन हो गया। मृतक शिक्षिका पूनम कुमारी (46) थी। शव के घर आते ही परिजनों के चित्कार से पूरा गांव गमगीन हो गया। शिक्षिका पत्नी के निधन की सूचना मिलते ही उनके साथ गए पति विनय कुमार मंडल की भी स्थिति काफी खराब हो गई और फिलहाल इलाजरत हैं। शिक्षिका प्रखंड क्षेत्र के मध्य विधालय मैनमा कन्या में पदस्थापित थी। स्कूल के प्रधानाध्यापक अनिल कुमार राय ने बताया कि छह दिवसीय प्रशिक्षण प्राप्त करने डाइट सुपौल 24 मार्च को गईथी। वहां से आने के बाद लोकसभा चुनाव के लिए पी टू का प्रशिक्षण लेने एक अप्रैल को पूर्णिया गई थी। 

चुनावी प्रशिक्षण के लिए पहुंची शिक्षिका की मौत Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link