Primary Ka Master Latest Updates👇

Monday, April 8, 2024

नृत्य-गीत से शिक्षिकाओं ने किया धमाल

 प्रयागराज। उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ की ओर से रविवार को सिविल लाइंस स्थित एक होटल में होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। समारोह में शिक्षिकाओं ने नृत्य, गीत, हास्य व्यंग्य, काव्य पाठ आदि रंगारंग कार्यक्रमों से मन मोह लिया। सभी ने होली के पारंपरिक व्यंजनों का भी आनंद लिया।




मुख्य अतिथि लेखा अधिकारी नीतू सिंह यादव ने महिला शिक्षक संघ के गठन को महिला सशक्तीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास बताया। प्रदेश अध्यक्ष सुलोचना मौर्य ने कहा कि संगठन महिलाओं की हर समस्या के त्वरित निदान के लिए दृढ़ प्रतिज्ञ है। विशिष्ट अतिथि के रूप में खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. प्रज्ञा सिंह, नीलम शाक्यवार एवं प्रतिभा सिंह के अलावा प्रदेश मीडिया प्रभारी डॉ. मिनी ओहरी, साधना सिंह, राधा प्रजापति, अपर्णा बाजपेई, अर्चना बाजपेई आदि उपस्थित रहीं। जिला अध्यक्ष अनुरागिनी सिंह व महामंत्री संगीता सिंह भदौरिया ने स्वागत किया। संचालन वर्षा और बरखा ने किया। धन्यवाद ज्ञापन महामंत्री संगीता सिंह ने किया। संगीता सिंह, कविता त्रिपाठी, पूनम यादव, आशा शर्मा, मोनिका द्विवेदी, बरखा बाजपेयी, संध्या जायसवाल, अलका जायसवाल, रचना भटनागर, कंचन, रितु सिंह, ललिता तिवारी, सुनीता सिंह, इंदु शर्मा, सरबजीत कौर, सुनीता वर्मा, लक्ष्मी, छाया, श्वेता श्रीवास्तव, हेमलता सिंह, अमृता, अनुपमा प्रतिभा सिंह आदि मौजूद रहीं।


नृत्य-गीत से शिक्षिकाओं ने किया धमाल Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link