Primary Ka Master Latest Updates👇

Monday, May 20, 2024

राजनाथ सिंह से मिला कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा का प्रतिनिधिमंडल

 लखनऊ। कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वीपी मिश्रा के नेतृत्व में कर्मचारियों के प्रतिनिधि मंडल ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से उनके आवास पर मुलाकात की।



राजनाथ सिंह ने मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल से कहा कि देश भर में कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान का केंद्र सरकार प्रयास कर रही है। पुरानी पेंशन बहाली के लिए समिति का गठन, आउटसोर्स कर्मचारी की सेवा सुरक्षा न्यूनतम वेतन की नियमावली बनाने आदि शामिल है। उन्होंने कर्मचारियों से सहयोग की अपील की। प्रतिनिधि मंडल में शशि कुमार मिश्रा महासचिव, सतीश कुमार पांडेय संयोजक, गिरीश चन्द्र मिश्रा वरिष्ठ उपाध्यक्ष निगम कर्मचारी महासंघ, गिरजा शंकर तिवारी अध्यक्ष रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद, अतुल मिश्रा महामंत्री राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश, राजकीय निगम कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष मनोज कुमार मिश्रा, महामंत्री घनश्याम


यादव आदि शामिल थे। ब्यूरो

राजनाथ सिंह से मिला कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा का प्रतिनिधिमंडल Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link