Primary Ka Master Latest Updates👇

Monday, May 20, 2024

अब 18 जून से खुलेंगे परिषदीय विद्यालय

 चंदौली। जिले के परिषदीय विद्यालयों में गर्मी की छुट्टियां घोषित कर दी गई हैं। बेसिक शिक्षा विभाग ने 20 मई से 15 जून तक ग्रीष्मावकाश घोषित किया है। 16 जून को रविवार और 17 जून को बकरीद का अवकाश रहेगा। ऐसे में स्कूल 18 जून को खुलेंगे। वहीं, माध्यमिक स्कूलों में सोमवार से छुट्टियां शुरू होंगी।



 भीषण गर्मी को देखते हुए परिषदीय विद्यालय बंद कर दिए गए हैं। बीएसए सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि 20 मई से 15 जून तक स्कूलों में ग्रीष्मावकाश रहेगा। 16 जून को रविवार और 17 जून को बकरीद के कारण अब 18 जून से विद्यालय खुलेंगे। वहीं, प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. राजेश कुमार यादव ने बताया कि माध्यमिक विद्यालयों में 20 मई के बाद छुट्टियां शुरू होंगी और 30 जून तक ग्रीष्मावकाश रहेगा। एक जुलाई से विद्यालय खुलेंगे।

अब 18 जून से खुलेंगे परिषदीय विद्यालय Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link