Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, June 15, 2024

126 साल में पहली बार सबसे गर्म रही प्रयागराज की रात, पारा @34.3

 126 साल में पहली बार सबसे गर्म रही प्रयागराज की रात, पारा @34.3


लखनऊ। प्रदेश को फिलहाल भीषण गर्मी से राहत मिलती नहीं दिख रही है। शुक्रवार को भी लू और गर्मी की मार जारी रही। मौसम विभाग के मुताबिक अभी ऐसी ही गर्मी झेलनी होगी। मानसून अभी दूर है। शुक्रवार को प्रयागराज 46.9 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ प्रदेश में सर्वाधिक गर्म रहा। प्रयागराज में न्यूनतम तापमान भी 126 वर्षों में पहली बार 34.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है। मौसम विभाग के पास प्रयागराज के तापमान के आंकड़े वर्ष 1898 से आज तक के हैं। इसके मुताबिक 16 जून 2019 को प्रयागराज में रात का तापमान 33.9 डिग्री सेल्सियस था। इस लिहाज से 126 साल में पहली 46.9 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रयागराज प्रदेश में सबसे गर्म वार प्रयागराज की रात इतनी गर्म रही।



कानपुर का अधिकतम तापमान 46.7 और हमीरपुर का 46.2 डिग्री सेल्सियस रहा। प्रदेश के ज्यादातर शहर लू की चपेट में रहे। मौसम विभाग के मुताबिक 17 जून तक प्रदेश का मौसम शुष्क और 25 से 35 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने के आसार हैं। वहीं, पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर गरज-चमक  के साथ बौछारें पड़ सकती है।


मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि अगले तीन-चार दिनों में मानसून महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, उड़ीसा, तटीय आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल, बिहार और बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों में पहुंचने के आसार हैं। बिहार में मानसून आने के बाद ही यूपी में इसके प्रवेश के अनुकूल परिस्थितियों का पता चल सकेगा। हालांकि यहां मानसून के पहुंचने की सामान्य तारीख 18 जून है। ब्यूरो

126 साल में पहली बार सबसे गर्म रही प्रयागराज की रात, पारा @34.3 Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link