Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, June 22, 2024

आगे बढ़ रहा मानसून, 26 तक पूरे प्रदेश पर छाने के आसार, देखें मानसून एक्सप्रेस कहां-कहां पहुंची

 लखनऊ। मानसून अपनी सामान्य रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। देश में लगातार आगे बढ़ रहे मानसून की गति को देख कर आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र लखनऊ, अगले दो-तीन दिन में अच्छी बरसात के आसार जता रहा है। शुक्रवार को भी प्रदेश के कई इलाकों में बरसात हुई।



खासकर पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम थोड़ी बहुत गर्मी के बीच भी खुशनुमा बना हुआ है। विभाग ने पूर्वी उत्तर प्रदेश को पूरी तरह से लू मुक्त घोषित कर दिया है। साथ ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अभी तीन-चार दिन तक लू से प्रभावित रहने के आसार भी जताए हैं। शुक्रवार को प्रदेश के कुछ हिस्सों में जहां बरसात हुई, वहीं उरई व आसपास का इलाका भीषण लू की चपेट में भी रहा। 23 जून से देर- सबेर बरसात शुरू होगी। 24 तक पूर्वी उत्तर प्रदेश के 50 फीसदी से अधिक इलाके बरसात से कवर होंगे। जबकि 26 तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पारे


भी झमाझम होगी। ब्यूरो में गिरावट से राहत बरकरार, 5 डिग्री तक गिरेगा तापमान : कानपुर, प्रयागराज में 42 डिग्री, उरई में 44.6 डिग्री आगरा में 41.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ। लखनऊ समेत प्रदेश के अधिकतर इलाकों में पारा 40 से नीचे बना रहा। न्यूनतम तापमान भी दूसरे दिन 30 डिग्री से नीचे बना रहा है। पारे में गिरावट के कारण तपिश से लोगों को राहत मिली है और मौसम खुशनुमा बना हुआ है। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, शनिवार के बाद से पारे में उत्तरोत्तर गिरावट शुरू होगी और तीन से पांच डिग्री गिर सकता है पारा।



मानसून एक्सप्रेस कहां-कहां पहुंची


मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक, मानसून शुक्रवार को महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, उड़ीसा एवं पश्चिम बंगाल के कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ा। इसके साथ ही मध्य प्रदेश एवं झारखंड के कुछ हिस्सों को भी आच्छादित किया है। मानसून की उत्तर सीमा रेखा अब उत्तरी अरब सागर से गुजरात के नवसारी, महाराष्ट्र के जलगांव, मध्य प्रदेश के मांडला, छत्तीसगढ़ के पेंड्रा रोड, उड़ीसा के झारसुगुड़ा, बालासोर, पश्चिम बंगाल के हल्दिया, झारखण्ड के पाकुड़, साहिबगंज से बिहार के रक्सौल तक जा रही है। इसके आगामी 2-3 दिनों के दौरान इसके पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं।

आगे बढ़ रहा मानसून, 26 तक पूरे प्रदेश पर छाने के आसार, देखें मानसून एक्सप्रेस कहां-कहां पहुंची Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link