Primary Ka Master Latest Updates👇

Thursday, June 27, 2024

पुरानी पेंशन पर फैसले का स्वागत

 लखनऊ। प्रदेश सरकार द्वारा 2005 के पहले चयनित शिक्षकों, कर्मचारियों और अधिकारियों को पुरानी पेंशन के दायरे में लाने का अटेवा ने स्वागत किया है। अटेवा प्रदेश अध्यक्ष विजय बंधु ने इस निर्णय के लिए योगी सरकार को धन्यवाद दिया।



उन्होंने कहा कि यह निर्णय पहले हो जाना चाहिए था, लेकिन सरकार ने सही कदम उठाया है। उन्होंने कहा कि यह निर्णय अटेवा के संघर्षों का सुखद परिणाम है।

महामंत्री डॉ. नीरज पति त्रिपाठी ने कहा कि अटेवा का संकल्प साकार होता दिख रहा है। लेकिन अटेवा की मंजिल पुरानी पेंशन दिलाने की है। अटेवा का संघर्ष जारी

 रहेगा।


पुरानी पेंशन पर फैसले का स्वागत Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link