Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, November 21, 2026

School News: 22 नवंबर रविवार को खुलेंगे जिले के परिषदीय विद्यालय, शिक्षकों की उपस्थिति अनिवार्य

 School News: 22 नवंबर रविवार को खुलेंगे जिले के परिषदीय विद्यालय, शिक्षकों की उपस्थिति अनिवार्य

चंदौली। जनगणना 2027 के द्वितीय चरण की तैयारियों को लेकर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी चंदौली द्वारा महत्वपूर्ण आदेश जारी किया गया है। जारी निर्देश के अनुसार रविवार, 22 नवंबर 2026 को जनपद के सभी परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय खुले रहेंगे। इस दिन विद्यालयों में शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की उपस्थिति अनिवार्य रहेगी।


कार्यालय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, चंदौली द्वारा 20 नवंबर 2026 को जारी आदेश में बताया गया है कि जनगणना 2027 के द्वितीय चरण में व्यक्ति की गणना के कार्य के संबंध में शासन द्वारा निर्देश दिए गए हैं।


22 नवंबर को विद्यालय खोलने के निर्देश

जारी आदेश के अनुसार 22 नवंबर 2026 को रविवार होने के बावजूद जनपद के सभी परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय खुले रहेंगे। इस दिन किसी भी विद्यालय में अवकाश नहीं रहेगा, बल्कि पठन-पाठन का कार्य संचालित रहेगा।


शिक्षकों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति अनिवार्य

आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सभी शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी 22 नवंबर 2026 को अपने आवंटित क्षेत्र में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे। विद्यालय स्तर पर पठन-पाठन का कार्य सुचारू रूप से संचालित किया जाएगा।


प्रत्येक कर्मचारी को कम से कम 10-10 का लक्ष्य पूर्ण करना अनिवार्य होगा। इस कार्य की पूर्ति की किसी प्रकार की शिथिलता नहीं होगी।


BEO को दिए गए निर्देश

सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने विकासखंड के विद्यालयों के खुलने, कर्मचारियों की उपस्थिति एवं निर्धारित लक्ष्य की पूर्ति का सतत अनुश्रवण करेंगे।


साथ ही 22 नवंबर 2026 की शाम तक अनुपालन आख्या उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे।


आदेश में यह भी चेतावनी दी गई है कि निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित न करने की स्थिति में संबंधित कर्मचारियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।


आदेश दिनांक: 20 नवंबर 2026

आदेश संख्या: 4389/2026-27

जारीकर्ता: सचिन कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, चंदौली।





School News: 22 नवंबर रविवार को खुलेंगे जिले के परिषदीय विद्यालय, शिक्षकों की उपस्थिति अनिवार्य Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link