Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, November 21, 2026

कक्षा नौ-11 के विवरण में संशोधन को खोला पोर्टल

कक्षा नौ-11 के विवरण में संशोधन को खोला पोर्टल

प्रयागराज, यूपी बोर्ड ने शैक्षिक सत्र 2026-27 (परीक्षा वर्ष 2028) के लिए कक्षा नौ व 11 के अग्रिम पंजीकरण में छात्र-छात्राओं के शैक्षिक विवरण में त्रुटि संशोधन के लिए पोर्टल खोल दिया है।

सचिव भगवती सिंह के अनुसार विद्यालय स्तर से विद्यार्थियों के शैक्षिक विवरण त्रुटिपूर्ण अपलोड किए जाने की सूचनाएं मिली हैं। लिहाजा छात्रहित में त्रुटि निराकरण के लिए 20 से 30 नवंबर की मध्यरात्रि 12 बजे तक यूपी बोर्ड की वेबसाइट upmsp.edu.in क्रियाशील रहेगी।



इस दौरान सभी शैक्षिक विवरणों जैसे विषय/वर्ग, छात्र के नाम, माता/पिता के नाम, जेंडर, मीडियम (हिन्दी/अंग्रेजी), जाति, जन्मतिथि, फोटो, कक्षा-11 के पंजीकरण में हाईस्कूल के त्रुटिपूर्ण अनुक्रमांक आदि के संशोधन तथा छात्र-छात्राओं के विवरण को नियमानुसार डिलीट/रीस्टोर किया जा सकेगा।


कक्षा नौ-11 के विवरण में संशोधन को खोला पोर्टल Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link