Primary Ka Master Latest Updates👇

Tuesday, June 25, 2024

डिजिटल रजिस्टर पर होगी बच्चों की हाजिरी

 वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। शिक्षण के साथ बेसिक शिक्षा विभाग तकनीकी समन्वय पर भी जोर दे रहा है। इस क्रम में स्कूलों में बच्चों की हाजिरी सहित अन्य दैनिक काम अब 'डिजिटल रजिस्टर' पर दर्ज किए जाएंगे। विभाग ने प्रेरणा पोर्टल पर 'डिजिटल रजिस्टर्स' नामक नया मॉड्यूल तैयार किया है। पहली जुलाई से कक्षाएं शुरू होने के साथ ही नए मॉड्यूल पर हाजिरी के साथ एमडीएम का लेखाजोखा दर्ज करने का काम भी शुरू हो जाएगा।



बेसिक स्कूलों को डिजिटल बनाने के लिए हर स्कूल को दो-दो टैबलेट पिछले सत्र में ही मुहैया करा दिए गए थे। धीरे-धीरे स्कूल की सभी प्रक्रिया डिजिटल की जा रही है। इस क्रम में एक जुलाई से स्कूल की सभी कक्षाओं की हाजिरी 'डिजिटल रजिस्टर' पर लेने के निर्देश दिए गए हैं। प्रेरणा पोर्टल पर यह मॉड्यूल खोलते ही स्कूल की हर क्लास और उसमें पढ़ने वाले बच्चों का ब्योरा सामने आ जाएगा। मैनुअल रजिस्टर की तरह ही शिक्षक उनकी हाजिरी लेगा और नाम के सामने अनुपस्थित या उपस्थित के चेकबॉक्स को टिक कर देगा। इस नई व्यवस्था से स्कूलों में हर दिन की हाजिरी का सही ब्योरा दर्ज किया जा सकेगा। डिजिटल रजिस्टर पर अगला ब्योरा मिड डे मील का दर्ज कराया जाएगा।


स्कूलों में उपस्थिति के हिसाब से ही हर दिन मिड डे मील में क्या खाना बना और इसके मद में कितना राशन और अन्य सामान खर्च हुआ। इसकी सारी जानकारी रजिस्टर पर होगी। बच्चों की उपस्थिति के हिसाब से भोजन का ब्योरा से एमडीएम में गड़बड़ी की गुंजाइश कम हो जाएगी।

डिजिटल रजिस्टर पर होगी बच्चों की हाजिरी Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link