Primary Ka Master Latest Updates👇

Sunday, July 14, 2024

पांच जिलों के डीएम समेत 11 आईएएस अफसरों का तबादला

 यूपी में 5 जिलों के डीएम बदले गए


भारत समाचार


राज्य सरकार ने शनिवार की देर रात पांच जिलों के जिलाधिकारी समेत 11 आईएएस अफसरों के तबादले किए हैं। अयोध्या, सोनभद्र, देवरिया, औरैया व बदायूं में नए डीएम की तैनाती की गई है।


इंद्रमणि त्रिपाठी उपाध्यक्ष लखनऊ विकास प्राधिकरण से डीएम औरैया और प्रथमेश कुमार विशेष सचिव मुख्यमंत्री व अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी इन्वेस्ट यूपी से उपाध्यक्ष लखनऊ विकास प्राधिकरण बनाए गए हैं। निधि श्रीवास्तव प्रतीक्षारत से डीएम बदायूं, मनोज कुमार डीएम बदायूं से सचिव उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग प्रयागराज, दिव्या मित्तल मुख्य कार्यपालक अधिकारी उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण लखनऊ से डीएम देवरिया बनायी गई हैं। अखंड प्रताप सिंह डीएम देवरिया से मुख्य कार्यपालक अधिकारी उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण विकास प्राधिकरण लखनऊ बनाए गए हैं। चन्द्र विजय सिंह डीएम सोनभद्र से डीएम अयोध्या, नीतीश कुमार डीएम अयोध्या से प्रबंध निदेशक दक्षिण विद्युत वितरण निगम लिमिटेड आगरा बनाए गए हैं।


बद्रीनाथ सिंह विशेष सचिव राज्यपाल से डीएम सोनभद्र, नेहा प्रकाश डीएम औरैया से निदेशक प्रशिक्षण एवं सेवायोजन उत्तर प्रदेश और देवीशरण उपाध्याय सदस्य न्यायिक राजस्व परिषद प्रयागराज को प्रतीक्षारत कर दिया गया है।

लखनऊ


➡यूपी में 5 जिलों के डीएम बदले गए 

➡इंद्रमणि त्रिपाठी डीएम औरैया बने 

➡चंद्र विजय सिंह डीएम अयोध्या बने 

➡बद्रीनाथ सिंह डीएम सोनभद्र बने 

➡दिव्या मित्तल डीएम देवरिया बनाई गईं

➡नीतीश कुमार एमडी दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम बने

➡बदायूं के डीएम मनोज भी हटाए गए



पांच जिलों के डीएम समेत 11 आईएएस अफसरों का तबादला Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link