Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, August 14, 2024

92 प्राइमरी स्कूलों में विकास कार्यों की जांच

  92 प्राइमरी स्कूलों में विकास कार्यों की जांच

लखनऊ। कमिश्नर डॉ. रोशन जैकब ने राजधानी के 92 स्कूलों में विकास कार्यों की जांच का आदेश दिया है। मंगलवार को स्मार्ट सिटी के कामों की समीक्षा बैठक के दौरान उन्होंने इसका निर्देश दिया। कमिश्नर ने बेसिक शिक्षा अधिकारी को इनका निरीक्षण कर सात दिन में रिपोर्ट देने को कहा है। इनका निर्माण उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम करा रहा है।



मण्डलायुक्त ने स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की समीक्षा बैठक स्मार्ट सिटी सभागार में की। उन्होंने स्मार्ट रोड फेज-1, केडी सिंह बाबू स्टेडियम, प्राथमिक विद्यालयों के जीर्णोद्धार, दिव्यांग पार्क, अर्बन फैसिलिटेशन सेन्टर व सीनियर सिटीजन सेन्टर, अमीरूदौला लाइब्रेरी सहित अन्य कार्यों की समीक्षा

 की।


92 प्राइमरी स्कूलों में विकास कार्यों की जांच Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link