Primary Ka Master Latest Updates👇

Monday, August 12, 2024

यूपी के कई जिलों में भारी बारिश, नदियां उफनाईं

 मानसून पूरे यूपी पर मेहरबान है। पूरब से लेकर पश्चिम तक झमाझम बारिश का सिलसिला जारी है। रविवार को श्रावस्ती, गोण्डा, कौशाम्बी, चंदौली, महोबा, अमरोहा, मुजफ्फरनगर को छोड़कर राज्य के हर जिले में अच्छी बारिश हुई। रविवार को सर्वाधिक वर्षा बस्ती में 40.1 मिलीमीटर दर्ज की गई है। भारी बारिश के चलते कई नदियां खतरे के निशान को पार कर गई हैं।



भारतीय मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक इस मानसून में यूपी में अब तक सामान्य के करीब वर्षा हो चुकी है। अब तक सामान्य से सिर्फ आठ फीसदी वर्षा कम है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में अब तक 419.1 मिलीमीटर वर्षा हो चुकी है। यहां सामान्य वर्षा 466.8 मिलीमीटर है। वहां राज्य के पश्चिमी उप प्रभाग में अब तक 380.7 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है। यहां सामान्य वर्षा 400.2 मिलीमीटर है।


रविवार को औसतन 8.4 एमएम वर्षा दर्ज की गई। यह एक दिन में सामान्य से तीन फीसदी कम है। बस्ती में 40.1 मिमी बारिश हुई।

यूपी के कई जिलों में भारी बारिश, नदियां उफनाईं Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link