Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, August 16, 2024

अब नवोदय विद्यालय के लिए प्रत्येक विद्यालय से दस-दस छात्रों से कराया जाएगा आवेदन

 ललितपुर। जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा छह में प्रवेश के लिए अब प्रत्येक परिषदीय विद्यालय से दस-दस बच्चोें के आवेदन कराए जाएंगे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों व इंचार्ज प्रधानाध्यापकों को निर्देश जारी किए हैं।



ग्राम दैलवारा में जवाहर नवोदय विद्यालय संचालित हो रहा है। इस वर्ष विद्यालय में पिछले वर्ष की अपेक्षा 10 फीसदी अधिक पंजीयन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। वर्तमान में कक्षा छह में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है और 16 सितंबर आवेदन करने की आखिरी तारीख है। इसको लेकर प्रत्येक विद्यालय में दस-दस आवेदन कराए जाएंगे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रणवीर सिंह ने सभी प्रधानाध्यापकों, इंचार्ज प्रधानाध्यापकों को निर्देश जारी कर निर्धारित अवधि तक बच्चों के ऑनलाइन आवेदन कराने को कहा है।

अब नवोदय विद्यालय के लिए प्रत्येक विद्यालय से दस-दस छात्रों से कराया जाएगा आवेदन Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link