Primary Ka Master Latest Updates👇

Monday, September 16, 2024

आधार कार्ड में ऑनलाइन नि:शुल्क बदलाव 14 दिसंबर तक, इन दस्तावेजों को अपलोड करना होगा

 भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने आधार कार्ड को अपडेट करने की समयसीमा को आगे बढ़ा दिया है। अब 14 दिसंबर तक बिना शुल्क दिए आधार कार्ड में जरूरी बदलाव किया जा सकता है। पहले इसकी अंतिम तिथि 14 सितंबर थी।



इन दस्तावेजों को अपलोड करना होगा


ऑनलाइन तरीके से आधार को अपडेट करने के लिए पहचान पत्र और निवास प्रमाण पत्र की स्कैन कॉपी अपलोड करनी होगी। ये दस्तावेज लगा सकते हैं - पासपोर्ट, वोटर कार्ड, पैन कार्ड। पते के प्रमाण के तौर पर बैंक पासबुक, बिजली का बिल, फोन बिल, किराए का एग्रीमेंट, राशन कार्ड, गैस कनेक्शन बिल या अन्य दस्तावेज।




ऑनलाइन ये बदलाव होंगे


निशुल्क सेवा माय आधार पोर्टल पर उपलब्ध है। इसके साथ ही माई आधार ऐप पर भी लॉगइन किया जा सकता है। ऑनलाइन माध्यम से केवल नाम, पता, लिंग, और जन्मतिथि में बदलाव किया जा सकता है।




इनके लिए आधार केंद्र


अगर किसी आधार से लिंक मोबाइल नंबर, ईमेल, फिंगर प्रिंट या आइरिस स्कैन को बदलवाना है तो उसे नजदीकी आधार सेवा केंद्र से संपर्क करना होगा। वहां यह बदलाव करने पर 50 रुपये का शुल्क लिया जाएगा।




1. सबसे पहले यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट




( https:// myaadhaar. uidai.gov.in) पर क्लिक करें।




2. इसके बाद आपको आधार अपडेट के विकल्प को चुनना होगा।




3. उदाहरण के तौर पर यदि पता बदलवाना चाहते हैं तो अपडेट एड्रेस के विकल्प को चुनना होगा।




4. आगे पंजीकृत मोबाइल नंबर दर्ज करके ओटीपी को दर्ज करना होगा।




5. इसके बाद डॉक्यूमेंट अपडेट के विकल्प को चुनना होगा।




6 . आगे आपको आधार से जुड़ी जानकारी दिख जाएगी।




7. इन्हें सत्यापित करें और फिर पता अपडेट करने के मांगे गए प्रमाणपत्र को अपलोड कर दें।




8. इसके बाद आधार अपडेट की प्रक्रिया को स्वीकार कर लें।




9. इसके बाद आपके बाद 14 नंबर का अपडेट रिक्वेस्ट नंबर (यूआरएन) नंबर मिल जाएगा।





10. इसके जरिए आप आधार अपडेट की प्रक्रिया को ट्रैक कर सकते हैं।


आधार कार्ड में ऑनलाइन नि:शुल्क बदलाव 14 दिसंबर तक, इन दस्तावेजों को अपलोड करना होगा Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link