Primary Ka Master Latest Updates👇

Monday, September 2, 2024

कॉमर्शियल सिलेंडर हुआ महंगा, देखें नए रेट

 कॉमर्शियल सिलेंडर 39 रुपए महंगा हुआ

घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में फिलहाल कोई बदलाव नहीं

तेल विपणन कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले वाणिज्यिक रसोई गैस (एलपीजी) गैस सिलेंडर की कीमत में 39 रुपए प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की है। इस बढ़ोतरी से अब दिल्ली में रविवार से 19 किलोग्राम का वाणिज्यिक रसोई गैस सिलेंडर 1691.50 रुपए में मिल रहा है। हालांकि, 14.2 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में यह 803 रुपए का मिल रहा है।



इससे पहले इस वर्ष जुलाई में वाणिज्यिक रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में 30 रुपए प्रति सिलेंडर की कटौती की गई थी। उल्लेखनीय है कि 19 किलोग्राम के वाणिज्यिक रसोई गैस सिलेंडर का इस्तेमाल आम तौर पर होटल, रेस्तरां और खाने-पीने की दुकानों में किया जाता है।

कॉमर्शियल सिलेंडर हुआ महंगा, देखें नए रेट Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link