Primary Ka Master Latest Updates👇

Monday, September 9, 2024

जिले के आठ स्कूलों की बनेगी बाउंड्री

 प्रयागराज। जिले के आठ स्कूलों की बाउंड्री के लिए डेढ़ करोड़ से अधिक का बजट जारी हुआ है।



राजकीय बालिका इंटर कॉलेज फूलपुर की चारदीवारी के लिए 31.19 लाख रुपये मिले हैं। यहां 845 छात्राएं अध्ययनरत हैं। 1980 में निर्मित राजकीय इंटर कॉलेज सुरुवादलापुर में 564 मीटर बाउंड्री के लिए 33.70 लाख, 1980 से संचालित राजकीय इंटर कॉलेज बेरी मांडा के लिए 23.61 लाख, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज नारीबारी के लिए 21.67, 2016 में स्थापित राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोरांव के लिए 14.49 लाख, 2011 से संचालित राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नंदौत फूलपुर के लिए 8.81 लाख की राशि जारी हुई है।

जिले के आठ स्कूलों की बनेगी बाउंड्री Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link