Primary Ka Master Latest Updates👇

Sunday, September 1, 2024

राज्य मुक्त विद्यालय परिषद की फर्जी वेबसाइट पर मुख्यमंत्री की भी फोटो

 प्रयागराज : उत्तर प्रदेश राज्य मुक्त विद्यालय

परिषद के नाम से फर्जी परिषद और वेबसाइट बनाकर हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के अंकपत्र प्रमाणपत्र की चाह रखने वालों के साथ धोखा किया जा रहा है। फर्जीवाड़ा करने वालों ने वेबसाइट बनाने में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट की नकल की है, ताकि फर्जी होने का भ्रम न हो। माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) माध्यमिक शिक्षा गुलाब देवी, अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार, महानिदेशक स्कूल शिक्षा कंचन वर्मा और माध्यमिक शिक्षा निदेशक डा. महेंद्र देव की जो फोटो लगी हैं, हूबहू फोटो फर्जी वेबसाइट पर भी हैं।



मुक्त विद्यालय परिषद की फर्जी वेबसाइट पर लगाई गई फोटो के नीचे सिर्फ अपर


मुख्य सचिव दीपक कुमार के पदनाम में


अंतर है। फर्जी वेबसाइट पर लिखा है दीपक


कुमार, आइएएस, प्रमुख सचिव माध्यमिक


शिक्षा, जबकि माध्यमिक शिक्षा परिषद की


वेबसाइट पर उनका पदनाम आइएएस,


अपर मुख्य सचिव माध्यमिक शिक्षा लिखा


है। फर्जी वेबसाइट पर प्रयुक्त लोगो को भी


माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट से कापी


किया गया है। दोनों का आकार एक जैसा है,


सिर्फ शब्द बदले हुए हैं। फर्जी परिषद गठित


करने वाले जालसाजों ने वर्ष 2023-24 की


10वीं और 12वीं की परीक्षा का कार्यक्रम


भी वेबसाइट पर जारी किया है। कार्यक्रम


के अनुसार हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की


परीक्षा एक साथ आठ अप्रैल 2024 से शुरू


होकर छह मई को संपन्न हुई। इसी अनुरूप


रजिस्ट्रेशन कराने वालों को परीक्षा वर्ष अप्रैल


2024 का अंकपत्र परीक्षा नियंत्रक की ओर से


जारी किया गया है।

राज्य मुक्त विद्यालय परिषद की फर्जी वेबसाइट पर मुख्यमंत्री की भी फोटो Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link