Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, September 25, 2024

Primary ka master: गैरहाजिर मिले दो शिक्षकों को किया निलंबित

 परिषदीय स्कूलों में चले रहे निरीक्षण के दौरान मंगलवार को दो शिक्षक बिना बताए ही स्कूल में अनुपस्थित मिले। बीएसए ने दोनों को निलंबित कर दिया। स्कूल देर से पहुंचने, परिसर में गंदगी मिलने पर पांच शिक्षकों का वेतन रोका।



बीएसए डॉ. गोरखनाथ पटेल ने मंगलवार को विकास खंड सुजानगंज एवं मछलीशहर के स्कूलों का निरीक्षण किया। इस दौरान प्राथमिक विद्यालय बौराई में कार्यरत शिक्षक दिनेश शर्मा के निरीक्षण तिथि तक बिना किसी पूर्व सूचना के अनुपस्थित मिले। बीएसए ने उन्हें निलंबित कर दिया। मध्याह्न भोजन गुणवत्तायुक्त नहीं होने एवं विद्यालय परिसर गन्दा मिलने पर प्रधानाध्यापक का वेतन रोना।


कम्पोजिट विद्यालय बौराई में सहायक अध्यापक बृजेश कुमार एवं शिक्षामित्र मंजू देवी प्रशिक्षण में बीआरसी पर गए थे। विद्यालय की रंगाई-पुताई दो वर्ष से नहीं कराई गई थी। यहां प्रधानाध्यापक का वेतन रोका। प्राथमिक विद्यालय हरीपुर के निरीक्षण में सब ठीक मिला। मछलीशहर के प्राथमिक विद्यालय गोपपुर के निरीक्षण में विद्यालय बंद मिला। सहायक अध्यापक अजय यादव एवं पूनम यादव रास्ते में जाते हुए मिले। टाइम एण्ड मोशन शासनादेश का अनुपालन नहीं किए जाने के कारण प्रधानाध्यापक को निलम्बित कर दिया। दोनों शिक्षकों का वेतन रोक दिया।

कम्पोजिट विद्यालय रामपुर खुर्द के निरीक्षण के दौरान प्रभारी प्रधानाध्यापक प्रेमशंकर तिवारी एवं सहायक अध्यापक छेदीलाल प्रशिक्षण में थे। अनुदेशक शारदा यादव, रानीलक्ष्मी बाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण में गए थे। खामियां मिलने पर प्रधानाध्यापक का वेतन अग्रिम आदेश तक रोक दिया।

Primary ka master: गैरहाजिर मिले दो शिक्षकों को किया निलंबित Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link