Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, October 9, 2024

बहादुरी की गाथा सुनाकर पुरस्कार जीत सकेंगे विद्यार्थी, कक्षा तीन से 12वीं तक के विद्यार्थी प्रतियोगिता में लेंगे हिस्सा

 अमेठी सिटी। प्रोजेक्ट वीर गाथा में जिले के छात्र-छात्राओं को राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार जीतने का मौका मिल सकता है। इसमें कक्षा तीन से 12वीं तक के बच्चे देश के वीरों के बारे में कविता, कहानी, निबंध, चित्रकला व वीडियो बनाकर पुरस्कार प्राप्त कर सकते हैं।

जिला स्तर पर चार, राज्य स्तर पर आठ व राष्ट्रीय स्तर पर 100 बच्चों को पुरस्कृत किया जाएगा। प्रतियोगिता के लिए 15 अक्तूबर तक स्कूली छात्रों के बीच सशस्त्र बलों के कर्मियों की बहादुरी के विवरण का प्रचार-प्रसार करने के लिए गैलेंट्री अवॉर्ड्स पोर्टल की स्थापना की गई है।



इसमें वीरता पुरस्कार विजेताओं पर कविता, निबंध, कहानी, चित्र, वीडियो आदि प्रतियोगिताओं में सक्रिय भागीदारी कराई जाएगी। जिला, राज्य व राष्ट्रीय

स्तर पर प्रतियोगिता कराई जाएगी। विजेताओं को 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिता का शुरुआती स्तर स्कूल का होगा। इसमें कक्षा तीन से पांच, छह से आठ, नौ से 10 व 11 से 12 तक अलग-अलग प्रतियोगिताएं होंगी।



प्रत्येक श्रेणी में शीर्ष चार प्रविष्टियां पोर्टल पर अपलोड की जाएंगी। इसी के साथ प्रतिभाग करने वाले विद्यार्थियों की कुल संख्या भी प्रदर्शित की जाएगी। स्कूलों से प्राप्त प्रविष्टियों का जिला, राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर मूल्यांकन होगा। डीआईओएस डॉ. राजेश कुमार द्विवेदी ने सभी प्रधानाचार्यों को प्रतियोगिता में उत्साह के साथ भागीदारी के निर्देश दिए हैं।

बहादुरी की गाथा सुनाकर पुरस्कार जीत सकेंगे विद्यार्थी, कक्षा तीन से 12वीं तक के विद्यार्थी प्रतियोगिता में लेंगे हिस्सा Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link