Primary Ka Master Latest Updates👇

Thursday, October 10, 2024

उद्योगपति रतन टाटा का 86 वर्ष की उम्र में निधन: जानिए उनकी अहम बातें व जीवन परिचय

  उद्योगपति और टाटा संस के मानद चेयरमैन रतन टाटा का निधन हो गया है। उन्होंने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में 86 साल की उम्र में अंतिम सांस ली।अस्पताल की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक रतन टाटा को रविवार रात ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सोमवार को उनकी एंजियोग्राफी की गई जिसके बाद उनकी हृदय गति बढ़ी और हालत बिगड़ने लगी। उन्हें लाइफ सपोर्ट पर रखा गया था और बुधवार देर शाम उनकी मृत्यु हो गई। टाटा ग्रुप की ओर से भी रतन टाटा के निधन की पुष्टि की गई है। टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने रतन टाटा के निधन पर कहा कि हमारे लिए सबसे बड़ा नुकसान है। वह एक असाधारण व्यक्तित्व थे। मेरे लिए वह मेंटर, गाइड और दोस्त थे। वह मेरे लिए प्रेरणास्त्रोत रहे।



जानी-मानी हस्तियों ने दी श्रद्धांजलि


दिग्गज कारोबारी हर्ष गोयनका ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर रतन टाटा को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा- घड़ी ने टिक-टिक बंद कर दी है। टाइटन का निधन हो गया। रतन टाटा ईमानदारी, नैतिक लीडरशिप और परोपकार की एक मिसाल थे। उन्होंने व्यापार के अलावा इससे परे की दुनिया पर एक अमिट छाप छोड़ी है। वह हमारी स्मृतियों में सदैव शिखर पर रहेंगे। इसके अलावा राजनीति जगत से भी लोगों ने रतन टाटा को याद किया। केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि रतन टाटा का निधन अपूरणीय क्षति है।




बता दें कि सोमवार को रतन टाटा के आधिकारिक एक्स हैंडल से स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं को अफवाह बताया गया था। हालांकि, अब रतन टाटा के निधन की पुष्टि हो गई है।



मुर्मु, मोदी और योगी समेत दिग्गजों ने जताया शोक


उद्योगपति रतन टाटा के निधन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत मंत्रियों, नेताओं और उद्योग जगत के दिग्गजों ने शोक जताया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि रतन टाटा एक दूरदर्शी दिग्गज कारोबारी, करुणामय व्यक्ति और असाधारण इंसान थे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें उद्योग जगत का महानायक और सच्चे अर्थों में देश का रतन बताया।



उद्योगपति रतन टाटा का 86 वर्ष की उम्र में निधन: जानिए उनकी अहम बातें व जीवन परिचय Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link