Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, October 12, 2024

दीपावली से पूर्व अक्तूबर का वेतन दिलाने की मांग

 


लखनऊ। प्राथमिक शिक्षक प्रशिक्षित स्नातक एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर दीपावली से पहले अक्तूबर माह का वेतन दिलाने की मांग की है। एसोसिएशन ने कहा है कि 29 अक्तूबर को धनतेरस है। 30-31 अक्तूबर को क्रमशः नरक चतुर्दशी व दीपावली है। एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने


कहा है कि पूरे प्रदेश में यह त्योहार हर्षोल्लास के साथ


मनाया जाता है। ऐसे में अक्तूबर माह का वेतन त्योहार से


पहले मिलने से शिक्षक व कर्मचारी इसे बेहतर तरीके से


मना सकेंगे। संगठन के प्रांतीय महामंत्री आशुतोष मिश्र ने


कहा कि कुछ जिलों के जिलाधिकारी ने अपने स्तर से


दीपावली से पूर्व शिक्षकों व कर्मचारियों को वेतन देने का


आदेश भी दे दिया है। ऐसे में दीपावली पर प्रदेश के सभी


शिक्षकों व कर्मचारियों को अक्तूबर का वेतन 30 तारीख


से पहले देने की कृपा करें। ब्यूरो

दीपावली से पूर्व अक्तूबर का वेतन दिलाने की मांग Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link