Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, October 12, 2024

दूध में पानी मिलाते हुए वीडियो वायरल होने पर हेडमास्टर समेत तीन शिक्षक निलंबित

 संभल। पवांसा ब्लॉक के गांव आढ़ोल में स्थित कंपोजिट विद्यालय में मिड-डे मील के दूध में पानी मिलाने के मामले में बीएसए अलका शर्मा ने बड़ी कार्रवाई की है। प्रधानाध्यापक राकेश सिंह, सहायक अध्यापक अब्दुर्रहमान व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सचिन को निलंबित किया है। रसोइया प्रवेश को विद्यालय से हटा दिया गया है।


ये भी पढ़ें - जनपद में 201 स्कूलों का हो सकता है विलय : बीएसए

ये भी पढ़ें - दारू पीकर बच्चों को पढ़ाने पहुंचे मास्टर साहब, स्कूल के गेट पर ताला लगाकर सड़क पर लेटे, वायरल video


बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर विद्यालय का वीडियो वायरल

हुआ था। जिसमें रसोइया दूध में काफी मात्रा में पानी मिलाते हुए दिखाई दे रही थीं। इस वीडियो का संज्ञान लेते हुए बीएसए ने शुक्रवार को विद्यालय पहुंचकर जांच पड़ताल की। मामला सही पाया गया। इसी क्रम में प्रधानाध्यापक, सहायक अध्यापक व मिड डे मिल के नोडल शिक्षक व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को निलंबित कर दिया है। बीएसए ने बताया कि वीडियो बुधवार को बनाया गया था।


बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो संज्ञान में आया। इसी क्रम में कार्रवाई की गई है। साथ ही विभागीय जांच के लिए समिति गठित की गई है। उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस तरह की खामी बर्दाश्त नहीं की जाएगी

दूध में पानी मिलाते हुए वीडियो वायरल होने पर हेडमास्टर समेत तीन शिक्षक निलंबित Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link