Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, October 4, 2024

छात्राओं से शौचालय साफ कराने में प्रधानाध्यापक समेत दो निलंबित

 बरेली दमखोदा ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय गरगड्या में छात्राओं से शौचालय साफ कराने के मामले में प्रधानाध्यापक और सहायक अध्यापक को बीएसए ने निलंबित कर दिया। जांच में दोनों के बीच विवाद की बात सामने आई है। एक-दूसरे के खिलाफ वह छात्राओं को हथियार बनाते थे। वायरल वीडियो भी सहायक अध्यापक ने ही बनाया था।



वीडियो में दो छात्राएं झाडू से शौचालय साफ करती दिख रही थीं। बीएसए संजय सिंह के निर्देश पर खंड शिक्षा अधिकारी ने स्कूल का निरीक्षण किया। इसमें सामने आया कि वीडियो करीब सात से आठ माह पुराना है।

छात्राओं से शौचालय साफ कराने में प्रधानाध्यापक समेत दो निलंबित Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link