जागरण संवाददाता, गाजियाबाद : शिक्षा विभाग पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए रजापुर विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय कन्नौजा के शिक्षक मनोज त्यागी बृहस्पतिवार 11 बजे पेट्रोल की बोतल साथ लेकर खंड शिक्षा अधिकारी रजापुर के कार्यलय (नेहरूनगर) में पहुंच गए। कार्यालय में अंदर पहुंचकर कुंडी लगा ली।
बेसिक शिक्षा अधिकारी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पुलिस ने पहुंचकर खिड़की के माध्यम से उसे समझाकर पेट्रोल की बोतल ले ली। पुलिस के काफी समझाने के बाद भी ध्यापक कार्यालय से निकले। देर शाम को मौका पाकर वह कुंडी खोलकर बाहर निकलकर चले गए। खंड शिक्षा अधिकारी कविता चौहान ने इस पूरे प्रकरण को लेकर स्थानीय पुलिस को तहरीर देकर एफआइआर दर्ज करने का अनुरोध किया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ओपी यादव का कहना है कि कुछ दिन पहले अध्यापक मनोज त्यागी को निलंबित कर दिया गया था। बाद में बहाल भी कर दिया गया।
मनोज त्यागी का आरोप है कि बिना कारण के उनका वेतन रोक दिया गया। इसको लेकर जब खंड शिक्षा अधिकारी (तत्कालीन) जमुना प्रसाद से मिलने गये तो वहां पर दोनों के बीच झगड़ा हो गया। मनोज का आरोप है कि उक्त खंड शिक्षा
अधिकारी द्वारा उन पर गाली गलौज करना, मारपीट करना, पत्रावर्ल फाड़ना, सरकारी कार्य में व्यवधान डालना और जान से मारने की धमक देने जैसे आरोप लगाए गए।
मनोज त्यागी को फरवरी 2024 में निलंबित कर दिया गया। मनोज क आरोप है कि विभाग के पोर्टल पन निलंबन दिखाया जा रहा है।

