Primary Ka Master Latest Updates👇

Sunday, October 13, 2024

शिक्षक संघ ने शिक्षक पर कार्रवाई का विरोध किया

 


 लखनऊ। उप्र.माध्यमिक शिक्षक संघ ने आजमगढ़ के जेडी द्वारा शिक्षक व संघ के जिला मंत्री पंकज सिंह पर की गई अनुशासनात्क कार्रवाई का विरोध किया है। शनिवार को आयोजित बैठक में संगठन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष भगवान शंकर त्रिवेदी ने कहा कि सह विद्यालय निरीक्षक ने पंकज सिंह के खिलाफ उच्च अधिकारियों को गलत तथ्य देकर गुमराह किया। संघ के प्रदेश संयुक्त मंत्री मिथिलेश कुमार पांडेय ने कहा कि शिक्षा भवन शैक्षणिक समस्याओं के निस्तारण, संवर्धन और शिक्षकों के समस्याओं के निदान के लिए बना है। पंकज सिंह की गई कार्रवाई को वापस नहीं लिया गया तो संघ आन्दोलन करेगा। बैठक में महामंत्री आशीष कुमार सिंह, सुरेंद्र पाल, नवल किशोर अवस्थी, राजेश कुमार अवस्थी, संत शरण गौतम आदि मौजूद रहे।


शिक्षक संघ ने शिक्षक पर कार्रवाई का विरोध किया Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link