गजरौला। प्रधानाध्यापक को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपी शिक्षक दंपती लगातार पुलिस की गिरफ्तारी से बचकर भाग रहे हैं। पुलिस उनके ठिकानों पर छापे मार रही है। लेकिन, कामयाबी नहीं मिल रही। ऐसे में पुलिस ने न्यायालय से उनकी संपत्ति कुर्क की कवायद शुरू कर दी है। जबकि, जांच समिति की रिपोर्ट के बाद डीएम की संस्तुति के आधार पर बीएसए पर भी कार्रवाई हो सकती है।
गजरौला के सैफीनगर निवासी सुल्तानठेर के कंपोजिट विद्यालय के प्रधानाध्यापक संजीव कुमार ने एक अक्तूबर को स्कूल में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मामले में प्रधानाध्यापक संजीव के बेटे अनुज ने स्कूल में तैनात सहायक अध्यापक राघवेंद्र सिंह, उनकी पत्नी शिक्षक सरिता और बीएसए मोनिका के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कराया था। आरोप था कि संजीव रोजाना समयानुसार विद्यालय जाते थे। लेकिन, स्कूल में ही तैनात राघवेंद्र सिंह और सरिता ने उन्हें प्रताड़ित करते थे। इस प्रकरण में बीएसए मोनिका की भी अहम भूमिका रही है। जिनकी प्रताड़ना से
परेशान होकर उनके पिता ने आत्महत्या की है।

