Primary Ka Master Latest Updates👇

Monday, October 14, 2024

बहू ने पति,सास-ससुर व ननद के पुतलों का किया दहन

 बहू ने पति,सास-ससुर व ननद के पुतलों का किया दहन

हमीरपुर : दशहरा के दिन जब पूरा देश रावण का पुतला दहन कर रहा था, तभी मुस्करा क्षेत्र में बहू ने अपनी ससुराल के बाहर पति, सास, ससुर, दो ननद व एक अन्य महिला के पुतलों का दहन किया। महिला का आरोप है कि उसका पति 14 वर्ष से दूसरी महिला के साथ रह रहा है। ससुराल वाले भी पति का समर्थन कर रहे हैं, इसलिए विरोध करने का यह तरीका अपनाया है।

शनिवार को मुस्करा कस्बे में जयपुर से आई प्रियंका ने ससुराल के बाहर तीन पुतले रखे। एक पुतले में सास-ससुर, दूसरे में पति व महिला और तीसरे पुतले में दो ननद का फोटो लगा लगा दिया। इसके बाद सभी पुतलों का दहन कर दिया। उस वक्त घर में कोई ससुरालीजन मौजूद नहीं था। प्रियंका ने बताया कि उसका पति अपनी बहन की सहेली के संपर्क में था। शादी के कुछ दिनों बाद ही पति उसे छोड़कर उसी युवती के साथ लिव इन में रहने लगा। उसने विरोध किया, लेकिन सास-ससुर व ननद ने उसका साथ नहीं दिया। उसका कहना है कि समाज में बैठे रावण रूपी लोगों का बहिष्कार कर रावण के पुतले की तरह उन्हें भस्म कर देना चाहिए। बीटेक पास प्रियंका ने बताया कि


वह जयपुर में गर्ल्स हास्टल में नौकरी करती है। पति भी जयपुर में ही प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। सास, ससुर व ननद उरई में रहते हैं। मायका जालौन में है। वह बोली भगवान राम 14 साल बाद वापस लौटे थे, लेकिन उसकी शादी के 14 साल पूरे होने पर भी वनवास खत्म नहीं हुआ। बाबा ससुर ने कुछ प्रापर्टी की वसीयत की थी, लेकिन ससुरालवाले उस पर भी दखल दे रहे हैं। प्रियंका ने बताया कि 27 फरवरी 2020 को कोर्ट ने पति को दांपत्य जीवन का निर्वाह करने का निर्देश दिया था, चार वर्ष हो गए पर कोर्ट के आदेश का पालन नहीं किया गया। सास, ससुर और घर के सभी सदस्यों को इसकी जानकारी है, लेकिन सभी पति का साथ दे रहे हैं। वहीं, महिला के पति ने फोन पर बताया कि मामला कोर्ट में विचाराधीन है। कोर्ट का जो फैसला होगा वह मान्य होगा। इससे ज्यादा और कुछ नहीं कह सकते।



बहू ने पति,सास-ससुर व ननद के पुतलों का किया दहन Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link