Karwa Chauth 2024 Chand Nikalne Ka Time : आज करवा चौथ पर चांद दिल्ली, गुरुग्राम, नोएडा और गाजियाबाद में करीब शाम 07 बजकर 53 के आसपास निकलेगा।
पांच ग्रहों के अनोखे संयोग में करवा चौथ
इस बार करवा चौथ पर चंद्रमा और गुरु के संयोग से गजकेसरी राजयोग में करवा चौथ की पूजा हुई है। इसके अलावा आज के दिन महालक्ष्मी योग, शश योग,समसप्तक योग और बुधादित्य राजयोग बना।
Moon Rise Time Today: देखें अपने शहर में चांद के निकलने का समय
करवा चौथ की पूजा खत्म होने के बाद अब से कुछ देर बाद ही आसमान में चांद का दीदार होगा। पंचांग के मुताबिक आज रात करीब 07 बजकर 53 मिनट के आसपास चांद दिखाई देने लगेगा। हालांकि जिन शहरों में आसमान में बादल होंगे वहां पर चांद थोड़ी देर में दिखाई देगा। यहां देखें अपने शहर में चांद के निकलने का समय...
करवा चौथ पर कब निकलेगा आपके शहर में चांद...
शहर समय
दिल्ली रात 07:53
नोएडा रात 07:52
मुंबई रात 08:36
कोलकाता रात 07:22
चंडीगढ़ रात 07:48
पंजाब. रात 07:48
जम्मू रात 07:52
लुधियाना रात 07:52
देहरादून रात 07:24
शिमला रात 07:47
पटना रात 07:29
लखनऊ रात 07:42
कानपुर रात 07:47
प्रयागराज रात 07:42
इंदौर रात 08:15
भोपाल रात 08:07
अहमदाबाद रात 08:27
चेन्नई. रात 08:18
बंगलूरू रात 08:30
जयपुर रात 08:05
रायपुर रात 07:43