Primary Ka Master Latest Updates👇

Monday, November 18, 2024

नगर निकायों में रिक्त 1739 पदों पर जल्द होगी भर्ती

 लखनऊ। सरकार नगर निकायों में रिक्त पदों को भरने की तैयारी कर रही है। निकायों में विभिन्न संवर्ग के रिक्त 1739 पदों पर नियुक्ति के लिए जल्द ही भर्ती की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इनमें 1120 पद सीधी भर्ती के जरिये भरे जाएंगे।


ये भी पढ़ें - SMC आडिट रिपोर्ट प्रारूप

ये भी पढ़ें - सुप्रीम कोर्ट में मामलों की सुनवाई का तरीका बदलने वाला है , अब रहेगे ये नियम 👇

ये भी पढ़ें - MDM नवीन मेन्यू : मध्यान्ह भोजन प्राधिकरण उत्तर प्रदेश द्वारा जारी

ये भी पढ़ें - NAT Revised Date Order 2024 : निपुण एसेसमेण्ट टेस्ट (NAT-2024) के आयोजन के सम्बन्ध में।

जबकि 619 पदों को पदोन्नति से भरा जाना है। इन पदों में अधिकारी, राजस्व, अभियंत्रण, लिपिक, लेखा, ऑडिट, उद्यान, स्वास्थ्य और पशु कल्याण संवर्ग के अधिकारी और कर्मचारी शामिल हैं। सीधी भर्ती वाले पदों के लिए जल्द ही अधियाचन उप्र लोक सेवा आयोग और राज्य अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को भेजने की तैयारी है।


पिछले दिनों मुख्यमंत्री ने सभी विभागों को रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए थे। इसी कड़ी में नगर विकास विभाग के स्तर पर विभाग में रिक्त पदों को भरने की तैयारी शुरू की गई है। पहले चरण में तो सिर्फ पदोन्नति कोटे के पदों को भरने की कार्यवाही की जाएगी। इसके बाद सीधी भर्ती वाले पदों को भरने के लिए प्रस्ताव


आयोगों को भेजा जाएगा। समूह क व ख के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए उप्र लोक सेवा आयोग को प्रस्ताव भेजा जाएगा। जबकि समूह ग के रिक्त पदों पर भर्ती का प्रस्ताव उप्र राज्य अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को भेजा जाएगा। नगर विकास विभाग के एक


उच्चाधिकारी के मुताबिक कुछ पदों पर शासन और कुछ पदों के लिए स्थानीय निकाय के स्तर पर प्रस्ताव तैयार किए जा रहे हैं। पहले इन प्रस्तावों को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा जाएगा। वहां से अनुमति मिलने पर इसे संबंधित भर्ती आयोगों को भेज दिया जाएगा।



पदोन्नति वाले ये पद हैं खाली


अपर नगर आयुक्त, संयुक्त नगर आयुक्त, उप नगर आयुक्त, सहायक नगर आयुक्त/अधिशासी अधिकारी श्रेणी (1), अधिशासी अधिकारी श्रेणी-2 व 3, कर निर्धारण अधिकारी, अधीक्षक, अधिशासी अभियंता (सिविल), सहायक अभियंता (सिविल) सहायक अभियंता (जल), अधिशासी अभियंता (ट्रैफिक)-2, सहायक अभियंता (ट्रैफिक)-2, मुख्य अभियंता (विद्युत/ यांत्रिक)-1, अधिशासी अभियंता (विद्युत/ यांत्रिक)-4, सहायक अभियंता (विद्युत / यांत्रिक)-3, उप मुख्य पशु चिकित्सा कल्याण अधिकारी-5, लेखाधिकारी-3, सहायक लेखाधिकारी-1, लेखाकार-109, ज्येष्ठ लेखा परीक्षक- 1, उद्यान अधिकारी-1, जोनल सेनेटरी अधिकारी-4, मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक-10, कार्यालय अधीक्षक-58, वरिष्ठ सहायक-32, वरिष्ठ लिपिक-35।


सीधी भर्ती से इन पदों पर होगी नियुक्ति


सहायक नगर आयुक्त 4, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत-152, कर निर्धारण अधिकारी-8, राजस्व निरीक्षक-50, सहायक अभियंता (सिविल)- 15, अवर अभियंता (सिविल)-221, अवर अभियंता (नगर पंचायत) 11, सहायक अभियंता (जल), अवर अभियंता (जल) -27, अवर अभियंता (जल) 205, सहायक अभियंता (ट्रैफिक)-2, अवर अभियंता (ट्रैफिक)- 1, सहायक अभियंता (विद्युत/यांत्रिक)-2, अवर अभियंता (विद्युत/यांत्रिक)- 21, पशु चिकित्सा कल्याण अधिकारी-2, लेखाधिकारी-4 सहायक लेखाकार- 50, लेखा परीक्षक-51, उद्यान अधीक्षक-3, अभियंता पर्यावरण-1 सफाई एवं खाद्य निरीक्षक-64, कनिष्ठ लिपिक-19।

नगर निकायों में रिक्त 1739 पदों पर जल्द होगी भर्ती Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link