Primary Ka Master Latest Updates👇

Monday, November 18, 2024

नवाचारी शिक्षिकाओं को हरियाणा में किया गया सम्मानित

 प्रयागराज। शिक्षा सागर फाउंडेशन की ओर से कुरुक्षेत्र हरियाणा में 15 नवंबर को राष्ट्रीय शैक्षिक संगोष्ठी एवं राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षकों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया।



इसमें कंपोजिट विद्यालय जलालपुर घोसी भगवतपुर ब्लॉक की सहायक अध्यापिका नीलकमल सहाय और उच्च प्राथमिक विद्यालय नेवादा समोगर चाका की पद्मिनी को सम्मानित किया गया। एनआईटी के निदेशक डॉ. बीबी रमन रेडी, कुरुक्षेत्र विकास प्राधिकरण के चेयरमैन मदन मोहन छाबड़ा, शिक्षा सागर फाउंडेशन के संस्थापक शैलेश कुमार प्रजापति व संयोजक सुशीला जागड़ा ने समारोह में देश के 22 राज्यों के विद्यालयी शिक्षा के साथ नवाचार पर्यावरण संरक्षण, लेखन आदि में उत्कृष्ट कार्य कर रहे 155 शिक्षक राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित हुए।

नवाचारी शिक्षिकाओं को हरियाणा में किया गया सम्मानित Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link