Primary Ka Master Latest Updates👇

Sunday, November 24, 2024

धूप खिलने से दिन का पारा चढ़ा, 27 से सर्दी व कोहरा बढ़ेगा

 लखनऊ। प्रदेश में पछुआ हवा के असर से धुंध व कोहरा तो कम हुआ है, लेकिन धूप खिलने से दिन का तापमान बढ़ गया है। मौसम विभाग के मुताबिक 27 नवंबर से यूपी में मौसम फिर करवट लेगा जिससे ठंड व कोहरे का असर बढ़ेगा।



आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में बन रहे कम दबाव के असर से 27 नवंबर से पारे में गिरावट आएगी और कोहरा होने के आसार हैं। दिन में धूप खिलने से अगले दो से तीन दिनों में दिन-रात के तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस का उछाल देखने को मिल सकता है। रविवार के बाद पश्चिमी विक्षोभ के असर से पहाड़ों पर बर्फबारी भी हो सकती है। शनिवार को 30.2 डिग्री अधिकतम तापमान के साथ उरई सर्वाधिक गर्म रहा। झांसी में अधिकतम तापमान 29.1 डिग्री और कानपुर में 28.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। न्यूनतम तापमान की बात करें तो मुजफ्फरनगर में 10.3 डिग्री, चुर्क में 10.4 डिग्री और अयोध्या में 10.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। ब्यूरो

धूप खिलने से दिन का पारा चढ़ा, 27 से सर्दी व कोहरा बढ़ेगा Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link