Primary Ka Master Latest Updates👇

Sunday, November 17, 2024

चार महिला शिक्षकों को मिला राष्ट्रीय सम्मान

 मंडी धनौरा शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली वाली जनपद की चार महिला शिक्षकों को हरियाणा में आयोजित कार्यक्रम में पुरस्कृत किया गया है।


शिक्षा सागर फाउंडेशन के संयोजन में 13 नवंबर को राष्ट्रीय शैक्षिक संगोष्ठी का आयोजन हरियाणा के कुरुक्षेत्र में संपन्न हुई। यहां नवाचारी शिक्षक समाज सेवा, पर्यावरण संरक्षण, योग शिक्षा में बेहतरीन कार्य कर रहे लोगों सम्मानित किया गया। इसमें अमरोहा के विकासखंड क्षेत्र के संविलियन विद्यालय शहबाजपुर गुर्जर की प्रीति शर्मा, संविलियन विद्यालय मलेशिया की अध्यापक रानी शशि दिवाकर, हसनपुर के संविलियन विद्यालय कालाखेड़ा रीतू रानी




 व अमरोहा के पचकौरा संविलियन विद्यालय की सीमा देवी को शिक्षण सम्मान से सम्मानित किया गया। प्रीति शर्मा ने बताया कार्यक्रम में सम्मानित शिक्षकों के कार्यों की सराहना की गई व शिक्षा क्षेत्र में ऐसे ही तकनीकी का उपयोग करते हुए अनवरत छात्र और समाज हित कार्य करते रहने के लिए प्रेरित किया।

चार महिला शिक्षकों को मिला राष्ट्रीय सम्मान Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link