सेंटर बनाकर स्टार्टअप को बढ़ावा दें तकनीकी विश्वविद्यालय : योगी
लखनऊ। प्रदेश में स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश के तीनों तकनीकी विश्वविद्यालयों में इनोवेशन सेंटर बनाए जाएंगे। इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश देते हुए कहा कि तीनों विश्वविद्यालयों में स्टार्टअप से संबंधित सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।
सोमवार को यूपी इनोवेशन फंड (यूपीआईएफ) की बैठक में मुख्यमंत्री ने ग्लोबल और लोकल मार्केट की मैपिंग के भी निर्देश दिए, ताकि वर्तमान जरूरत के अनुसार छात्र इनोवेशन को विकसित कर सकें। इनोवेशन को बढ़ावा देने के लिए विश्वविद्यालयों को आईआईटी से जोड़ने को कहा।
सीएम ने कहा कि तेजी से बदलती हुई टेक्नोलॉजी और ग्लोबल मार्केट के अनुसार इनोवेशन को विकसित किया जाए। इसके लिए जरूरी है कि नए इनोवेशन के लिए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना की जाए। साथ ही सभी तीनों तकनीकी यूनिवर्सिटी में इनोवेशन की जरूरत के अनुसार सेंटर की स्थापना की जाए।

