Primary Ka Master Latest Updates👇

Tuesday, December 31, 2024

डीएलएड प्रवेश के लिए भरे विकल्प

 प्रयागराज। डीएलएड-2024 सत्र में प्रवेश के लिए संस्थान का विकल्प भरने की प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो गई। पहले दिन एक हजार अभ्यर्थियों ने संस्थान का विकल्प भरा। एक से 20 हजार रैंक तक के अभ्यर्थियों को 30 दिसंबर से दो जनवरी तक संस्थान का विकल्प भरना है।



उनका संस्था आवंटन तीन जनवरी को जारी होगा। वहीं, तीन से आठ जनवरी तक 20,001 से एक लाख तक रैंक पाने वाले अभ्यर्थी विकल्प भरेंगे और उनका संस्था आवंटन नौ जनवरी को होगा।


नौ से 14 जनवरी तक 1,00,001 से 2,40,000 तक रैंक वाले अभ्यर्थी विकल्प भरेंगे, जिनका संस्था आवंटन 15 जनवरी को जारी होगा। संस्था में प्रवेश आठ से 20 जनवरी तक होंगे। डीएलएड की 2,33,350 सीटों पर प्रवेश के लिए 3,25,440 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए हैं। ब्यूरो

डीएलएड प्रवेश के लिए भरे विकल्प Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link