Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, December 25, 2024

दो महीने गायब रहे सिपाही ने रिश्वत देकर गणना कार्यालय में लगवा ली हाजिरी

 बरेली

 पुलिस लाइन में तैनात सिपाही दो महीने - लापता रहा और इसके बाद 10 हजार रुपये रिश्वत देकर गणना कार्यालय में फर्जी हाजिरी लगवा ली। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने इस मामले में पांच सिपाहियों को निलंबित किया है।



एसपी सिटी की जांच में सामने


आया कि इज्जतनगर थाने में तैनात सिपाही रजत वालियान ने दो अक्टूबर से 27 नवंबर तक गायब रहने के बावजूद 10 हजार रुपये देकर गणना कार्यालय में अपनी हाजिरी दर्ज कराई। इस दौरान वह मेरठ और मुजफ्फरनगर में रहा।


उसकी अनुपस्थिति को छिपाने के लिए गणना कार्यालय में तैनात सिपाही रचित कुमार, सतेंद्र सिंह, अर्पित पंवार और पवन बंसल ने रिकॉर्ड में फर्जी सूचनाएं दर्ज कीं। एसपी सिटी की जांच में यह अनियमितता पाई गई तो एसएसपी ने पांचों सिपाहियों को निलंबित कर दिया। आगे की जांच पुलिस अधीक्षक यातायात अकमल खान को सौंपी गई है।

दो महीने गायब रहे सिपाही ने रिश्वत देकर गणना कार्यालय में लगवा ली हाजिरी Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link