Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, December 25, 2024

छुट्टी के दिन: वृंदावन में घूमने जा रहे हैं तो पढ़ लें खबर, क्रिसमस और नव वर्ष के लिए व्यवस्था बदली

 नववर्ष पर नगर में बड़ी संख्या श्रद्धालु आराध्य के दर्शन के लिए आएंगे। इसे देखते हुए यातायात पुलिस ने ट्रैफिक प्लान तैयार किया है। 25 दिसंबर से 2 जनवरी तक बाहरी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह बंद रहेगा। प्रवेश मार्ग से मंदिरों तक श्रद्धालु ई-रिक्शाओं से पहुंच सकेंगे।



क्रिसमस की छुट्टी के दिन 25 दिसंबर से नए साल तक देशभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु वृंदावन आते हैं। इस दौरान नगर में जाम के हालात बन जाते हैं। इसे देखते हुए यमुना एक्सप्रेसवे से वृंदावन आने वाले बाहरी वाहनों को पानी गांव लिंक रोड स्थित दारुक पार्किंग, पर्यटन सुविधा केंद्र पर रोककर खड़ा कराया जाएगा। मथुरा की ओर से आने वाले वाहनों को सौ शैय्या के सामने खड़ा कराया जाएगा।



छटीकरा की ओर से आने वाले बड़े वाहनों को वैष्णोदेवी मंदिर के समीप अस्थाई पार्किंग में खड़ा कराया जाएगा, जबकि कार एवं छोटे वाहनों को मल्टी लेबल पार्किंग के सामने रोका जाएगा। इन वाहनों को यहां स्थायी और अस्थायी पार्किंग में खड़ा कराया जाएगा। आगरा-दिल्ली हाईवे की ओर से जैंत की ओर से सुनरख मार्ग होेकर नगर में प्रवेश करने वाले वाहनों को सुनरख गांव स्थित अस्थाई पार्किंग पर वाहनों को खड़ा कराया जाएगा।


यहां से श्रद्धालु ई-रिक्शों से बांकेबिहारी मंदिर एवं अन्य मंदिरों तक पहुंच सकेंगे। एसपी यातायात मनोज कुमार यादव ने बताया कि नव वर्ष पर लाखों श्रद्धालु वृंदावन आते हैं। इससे नगर में जाम न लगे और सुगम और सुरक्षित लोग मंदिर आ जा सकें। 




इसलिए बाहरी वाहनों को 25 दिसंबर की सुबह से दो जनवरी की शाम तक नगर में प्रवेश पर रोक रहेगी। प्रवेश मार्गों पर बनी पार्किंगों पर वाहन खड़े कर श्रद्धालु ई-रिक्शाें से मंदिर जाएंगे। इसके लिए सभी प्रवेश मार्गों पर बैरियर लगाकर पुलिस बल लगाया जाएगा। 

छुट्टी के दिन: वृंदावन में घूमने जा रहे हैं तो पढ़ लें खबर, क्रिसमस और नव वर्ष के लिए व्यवस्था बदली Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link