Primary Ka Master Latest Updates👇

Tuesday, December 10, 2024

हाईकोर्ट में भर्ती परीक्षा चार,पांच को

 प्रयागराज, राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में ग्रुप सी और ग्रुप डी पदों की भर्ती के लिए आधिकारिक तौर पर परीक्षा की तिथियां निर्धारित कर दी हैं। चार और पांच जनवरी को निर्धारित इन परीक्षाओं का उद्देश्य प्रदेशभर के विभिन्न जिला न्यायालयों में 3306 रिक्तियों को भरना है।



उत्तर प्रदेश सिविल कोर्ट स्टाफ सेंट्रलाइज्ड रिक्रूटमेंट 2024-25 का हिस्सा यह भर्ती अभियान न्यायपालिका के भीतर विभिन्न श्रेणियों में स्टाफिंग की जरूरतों को पूरा करेगा। कुल रिक्तियों में से 1639 ग्रुप डी पदों के लिए निर्धारित हैं, जबकि शेष ग्रुप सी पदों से भरे जाएंगे। इन पदों के लिए आवेदन अक्तूबर 2024 में स्वीकार किए गए थे। इन रिक्तियों में स्टेनोग्राफर ग्रेड तृतीय (हिंदी) के 517 पद, स्टेनोग्राफर ग्रेड तृतीय (अंग्रेजी) के 66 पद, जूनियर असिस्टेंट ग्रुप सी के 932 पद, पेड अप्रेंटिस के 122 पद, ड्राइवर के 30 पद, ग्रुप डी पद (ट्यूबवेल ऑपरेटर, प्रोसेस सर्वर, चपरासी, अर्दली, ऑफिस चपरासी, फर्राश, चौकीदार, वाटरमैन, कुली, लिफ्टमैन, स्वीपर और अन्य सहित) के 1639 पद शामिल हैं।




● एनटीए ने इलाहाबाद हाईकोर्ट की भर्ती परीक्षा की तिथियां जारी की


● प्रदेशभर के जिला न्यायालयों में 3306 पदों पर होगी भर्ती


● ड्राइवर ग्रेड चतुर्थ परीक्षा चार जनवरी, सुबह 1030 बजे से दोपहर 12 बजे तक।


● ग्रुप सी क्लेरिकल कैडर परीक्षा चार जनवरी, दोपहर 3 बजे से शाम 430 बजे तक।


● स्टेनो ग्रेड तृतीय परीक्षा पांच जनवरी, सुबह 1030 बजे से दोपहर 12 बजे तक।


● ग्रुप डी परीक्षा पांच जनवरी, दोपहर 3 बजे से शाम 430 बजे तक।


हाईकोर्ट में भर्ती परीक्षा चार,पांच को Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link