Primary Ka Master Latest Updates👇

Thursday, January 23, 2025

दो छात्रों के साथ प्रधानाध्यापक ने किया कुकर्म, मुकदमा दर्ज

 मऊ-चित्रकूट। शिक्षा के मंदिर को कंलकृत करने का एक मामला सामने आया है। इसमें एक प्राइमरी स्कूल के प्रधानाध्यापक ने दो चचेरे भाई छात्रों के साथ कुकर्म किया है। एक बच्चे के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी प्रधानाध्यापक के खिलाफ कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।


ये भी पढ़ें - पहली बार परिषदीय विद्यालयों की बनेगी कार्ययोजना

ये भी पढ़ें - शिक्षामित्र की 60 वर्ष आयु पूर्ण होने पर सेवा मानी जाएगी समाप्त

ये भी पढ़ें - बिहार के शिक्षा अधिकारी (DEO) के ठिकानों पर विजिलेंस की रेड, कैश देखकर अधिकारी भी हैरान, मंगानी पड़ी नोट गिनने वाली मशीन, हुआ निलंबन

ये भी पढ़ें - सरकारी स्कूलों में फिर मजाक; 695 रुपये में मनेगा वार्षिकोत्सव 

एक व्यक्ति ने बताया कि मऊ थाना क्षेत्र के एक प्राथमिक विद्यालय में उसका पुत्र (9) कक्षा चार और परिवार के भाई का पुत्र (6) कक्षा एक में पढ़ता है। उनके साथ स्कूल के प्रधानाध्यापक ने बच्चों के साथ अश्लील हरकत करते हुए कुकर्म किया है। बच्चों ने घर आकर घटना की जानकारी दी। जिसके बाद स्कूल जाकर प्रधानाध्यापक से पूछा तो कोई जवाब नहीं दिया। दोनों बच्चों ने भी पुलिस को बयान दिया है कि प्रधानाध्यापक काफी दिनों से हरकत कर रहे थे। डर की वजह से घर में नहीं बता रहे थे। बार बार दबाव बनाने के बाद घर में बताना पड़ा। पिता ने बताया कि प्रधानाध्यापक के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। जिस पर पुलिस ने आरोपी प्रधानाध्यापक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।




थाना प्रभारी विनोद कुमार राय ने बताया कि पिता की तहरीर के आधार पर प्रधानाध्यापक प्रमोद सिंह के खिलाफ कुकर्म, पाॅक्सो एक्ट सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। कार्यवाहक बीएसए शशांक ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। दो छात्रों का आपस में विवाद हुआ था। प्रधानाध्यापक ने छात्रों को डांटा था, जिस कारण आरोप लगाए गए हैं। मामले की और जानकारी की जा रही है।

दो छात्रों के साथ प्रधानाध्यापक ने किया कुकर्म, मुकदमा दर्ज Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link