Primary Ka Master Latest Updates👇

Thursday, January 23, 2025

आरोपी शिक्षक ने खंड शिक्षा अधिकारी से की थी अभद्रता

 मुजफ्फरनगर। भाई की हत्या में आरोपी पुरकाजी विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय भैंसलीवाला के शिक्षक प्रेमपाल बालियान पर कार्रवाई के लिए बेसिक शिक्षा विभाग को पुलिस रिपोर्ट का इंतजार है। अधिकारियों के मुताबिक, एफआईआर के साक्ष्य मिलते ही शिक्षा विभाग की ओर से निलंबन की कार्रवाई की जाएगी।


ये भी पढ़ें - शिक्षामित्र की 60 वर्ष आयु पूर्ण होने पर सेवा मानी जाएगी समाप्त

ये भी पढ़ें - बिहार के शिक्षा अधिकारी (DEO) के ठिकानों पर विजिलेंस की रेड, कैश देखकर अधिकारी भी हैरान, मंगानी पड़ी नोट गिनने वाली मशीन, हुआ निलंबन

ये भी पढ़ें - सरकारी स्कूलों में फिर मजाक; 695 रुपये में मनेगा वार्षिकोत्सव



शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव बरवाला के रहने वाले प्रेमपाल बालियान ने 2010 में बीटीसी प्रशिक्षण प्राप्त किया और 2011 में बघरा विकास खंड के बुड़ीना कलां के प्राथमिक विद्यालय में नियुक्ति प्राप्त की। विभागीय सूत्रों ने बताया कि बुड़ीना कलां पर बीईओ से अभद्रता के मामले में निलंबित कर दिया गया था। उसके बाद बहाल करते हुए पुरकाजी के भैंसलीवाला के प्राथमिक विद्यालय में तैनाती दी गई। पुरकाजी के खंड शिक्षा अधिकारी राकेश गौड़ ने बताया कि मामला संज्ञान में है। पुलिस विभाग की ओर से भेजी जाने वाली रिपोर्ट का इंतजार है।

आरोपी शिक्षक ने खंड शिक्षा अधिकारी से की थी अभद्रता Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link