Primary Ka Master Latest Updates👇

Tuesday, February 18, 2025

Primary ka master: नाबालिग छात्रा से छेड़खानी के आरोपी शिक्षक को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा गया जेल

 विकास खंड सड़वा चंडिका अंतर्गत स्थित एक प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत अंजनी सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। शिक्षक पर अपने ही विद्यालय की एक छात्रा को दफ्तर में बुलाकर छेड़खानी करने का आरोप है। 



अंतू थाना क्षेत्र के भदौसी निवासी अंजनी सिंह जो कि क्षेत्र के ही एक प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक के पद पर कार्यरत है। आरोप है कि 13 फरवरी को उसने अपने विद्यालय में पढ़ने वाली एक नाबालिक छात्रा को अपने ऑफिस में बुलाकर उसके साथ अश्लील हरकत की। छात्रा ने घर जाकर पूरी बात परिजनों को बताई तो वह आग बबूला हो गए। छात्रा के परिजनों ने अंतू थाने में शिक्षक के विरुद्ध पॉक्सो समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया।

घटना के बाद आरोपी शिक्षक फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी शिक्षक अंजनी सिंह को मंगलवार को उसके घर के पास से ही गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को जेल भेज दिया गया है। अंतू थानाध्यक्ष आंनद पाल सिंह ने बताया कि आरोपी शिक्षक को घर के पास से गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।


Primary ka master: नाबालिग छात्रा से छेड़खानी के आरोपी शिक्षक को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा गया जेल Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link