Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, February 21, 2025

Primary ka master: शिक्षक पर हमले के मामले में रिपोर्ट दर्ज

 गढ़मुक्तेश्वर। क्षेत्र के गांव लोधीपुर सोभन में स्थित लाला बाबू बैजल इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को शिक्षक पर हमला कर अवैध हथियार दिखाने के आरोप में पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वहीं, कॉलेज प्रबंधन ने चपरासी को निलंबित करते हुए क्लर्क के निलंबन के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र भेजा है।



सिंभावली थाना क्षेत्र के गांव देवली निवासी लाला बाबू बैजल इंटर कॉलेज के शिक्षक देवेंद्र सिंह ने थाने में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिनका कहना है कि वह बृहस्पतिवार की दोपहर अपनी कार में रखी पानी की बोतल लेने गए थे। इसी दौरान क्लर्क राजकुमार निवासी गांव गाजीपुर थाना मवाना जनपद मेरठ और चपरासी विदेश कुमार निवासी गांव पावटी ने भुगतान की फाइल पास करने के लिए रुपये की मांग की। रिश्वत देने से मना करने पर आरोपियों ने अभद्रता करना शुरू कर दिया। विरोध करने पर आरोपियों ने उन पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।


शिक्षक की तहरीर पर राजकुमार और विदेश के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 352, 351(3) के तहत गंभीर चोट पहुंचाने, धमकी देने व अन्य धारा के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। दोनों आरोपियों की तलाश कराई जा रही है। जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।- स्तुति सिंह, सीओ

Primary ka master: शिक्षक पर हमले के मामले में रिपोर्ट दर्ज Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link