Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, March 21, 2025

डी०एल०एड० प्रशिक्षुओं के माध्यम से आकलन कराये जाने के सम्बन्ध में।

 डी०एल०एड० प्रशिक्षुओं के माध्यम से आकलन कराये जाने के सम्बन्ध में।



महोदय,


उपर्युक्त विषयक राज्य परियोजना कार्यालय के पत्रांकः गु०वि० / डायट /9958/ 2024-25 दिनांक 03 फरवरी, 2025 का संदर्भ ग्रहण करने का कष्ट करें। उक्त पत्र के माध्यम से 'निपुण भारत मिशन' हेतु निर्गत संशोधित लक्ष्यों की सगयबद्ध प्राप्ति के दृष्टिगत डी०एल०एड० प्रशिक्षुओं के माध्यम से विद्यालयों का माह फरवरी, 2025 में आकलन कराये जाने के लिये निर्देश एवं विद्यालयों की सूची संलग्न कर प्रेषित की गई है। तत्कम में राज्य परियोजना कार्यालय के पत्रांक-10996/24-25 दिनांक 12 मार्च, 2025 द्वारा डी०एल०एड० प्रशिक्षुओं के माध्यम से माह दिसम्बर, 2024 एवं फरवरी, 2025 में कराये गये आकलन का परिणाम जारी किया गया है। उक्त पत्र द्वारा उक्त आकलन में प्रथम दृष्टया 'निपुण विद्यालय' के रूप में उभरकर आये विद्यालयों के शिक्षकों को सम्मानित किये जाने हेतु 'निपुण सम्मान समारोह' आयोजित किये जाने तथा विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों के क्रियान्वयन हेतु दिशा-निर्देश निर्गत किये गये हैं।




2-उक्त के संबंध में राज्य परियोजना कार्यालय स्तर पर किये गये डेटा विश्लेषण से यह संज्ञान में आया है कि आपके जनपद में कतिपय डी०एल०एड० प्रशिक्षुओं द्वारा किये गये समस्त विद्यालयों के आकलन में शत्-प्रतिशत् विद्यार्थी निपुण पाये गये हैं। तत्संबंधी जनपदवार विद्यालयों की सूची संलग्न है।




अतः निर्देशित किया जाता है कि संलग्न सूची के अनुसार अपने जनपद के विद्यालयों का डी०एल०एड० प्रशिक्षुओं के माध्यम से पारदर्शिता एवं शुचितापूर्वक पुनः निपुण आकलन दिनांक 24 मार्च, 2025 के पूर्व तक पूर्ण कराना सुनिश्चित करें।


संलग्नक-उक्तवत् ।




























डी०एल०एड० प्रशिक्षुओं के माध्यम से आकलन कराये जाने के सम्बन्ध में। Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link