Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, March 26, 2025

बड़ा बदलाव: KV में अब शिक्षक भर्ती तीन चरणों में होगी

 बड़ा बदलाव: KV में अब शिक्षक भर्ती तीन चरणों में होगी

देश-विदेश में संचालित 1253 केंद्रीय विद्यालयों में शिक्षक भर्ती अब तीन चरणों में होगी। अब तक लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर चयन होता था जबकि नई भर्ती प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार से करने की तैयारी है।






केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय से त्रिस्तरीय चयन प्रक्रिया की मंजूरी मिलने के बाद केंद्रीय विद्यालय संगठन के मुख्यालय स्तर पर नई व्यवस्था लागू की जाएगी। केंद्रीय विद्यालय संगठन के संयुक्त आयुक्त डॉ. पी. देवकुमार ने 20 मार्च को आयुक्त निधि पांडेय को पत्र लिखा है। पहले शैक्षणिक संस्थानों में इतने बड़े पैमाने पर भर्ती का अनुभव वाली उपयुक्त एजेंसी चुनी जाएगी। पारदर्शी भर्ती के लिए आयुक्त के मार्गदर्शन में एक टास्क फोर्स भी बनेगा।

इससे पहले दिसंबर 2022 में केंद्रीय विद्यालयों में शिक्षकों, उप प्रधानाचार्यों व प्रधानाचार्यों की भर्ती के लिए परीक्षा का पैटर्न बदला गया था। तब भर्ती के लिए पहली बार कम्प्यूटर आधारित परीक्षा लागू की गई थी। प्राचार्य और उप प्राचार्य की भर्ती के लिए प्रश्नपत्र भी एक से बढ़ाकर दो किए गए थे।


बड़ा बदलाव: KV में अब शिक्षक भर्ती तीन चरणों में होगी Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Huebhdhdj

Social media link