Primary Ka Master Latest Updates👇

Tuesday, April 1, 2025

शिक्षक-कर्मचारी आज मनाएंगे काला दिवस, अटेवा के पुरानी पेंशन बहाली अभियान में होंगे शामिल

 लखनऊ। अटेवा ने एक अप्रैल को पुरानी पेंशन बहाली के लिए काला दिवस मनाने की घोषणा की है। प्रदेश के शिक्षक, कर्मचारी भी इस अभियान में शामिल होंगे। वे अपने कार्यस्थल से अभियान में शामिल होकर, पुरानी पेंशन बहाली की मांग करेंगे।



उत्तर प्रदेश बीटीसी शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष अनिल यादव ने कहा की संघ ने इसका समर्थन करने का निर्णय लिया है। प्रदेश के पेंशन विहीन सभी शिक्षक आंदोलन में प्रतिभाग करेंगे।


उन्होंने कहा की ओपीएस देने के बजाय यूपीएस ज़बरन कर्मचारियों व शिक्षकों पर थोपा जा रहा है। जब


देश में एक विधान, एक चुनाव, एक सरकार है तो पेंशन प्लान तीन तीन क्यों हैं? अपने खून पसीना से देश व राज्य को सींचने वाले कर्मचारियों से बुढ़ापे की लाठी पुरानी पेंशन क्यों छीना जा रहा है।


केंद्र व राज्य सरकारें जल्द से जल्द पुनः विचार करतें हुए पुरानी पेंशन बहाल करें। वहीं लुआकटा अध्यक्ष डॉ. मनोज पांडेय ने कहा कि शिक्षक इस आंदोलन में कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे हैं। हम सरकार से अपनी बुढ़ापे की लाठी पुरानी पेंशन लेकर रहेंगे। इसके लिए होने वाले आंदोलन, प्रदर्शन में हम शामिल होंगे।

शिक्षक-कर्मचारी आज मनाएंगे काला दिवस, अटेवा के पुरानी पेंशन बहाली अभियान में होंगे शामिल Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link