Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, April 12, 2025

परिषदीय स्कूलों में होगा समर कैंप का आयोजन

 परिषदीय स्कूलों में होगा समर कैंप का आयोजन

अमरोहा। परिषदीय स्कूलों के बच्चों के लिए छुट्टियों में समर कैंप का आयोजन किया जाएगा। जिसमें पढ़ाई के साथ-साथ विभिन्न प्रकार के खेल, स्किल और नई गतिविधियां बच्चों को कराई जाएंगी। समर कैंप 20 मई से शुरू होकर 15 जून तक चलेंगे। आयोजन चयनित स्कूलों में ही किया जाएगा। बच्चों को खेल-खेल में पढ़ाई के साथ ही अतिरिक्त गतिविधियों से जोड़ने के लिए गर्मियों की छुट्टियों में समर कैंप का आयोजन करने की तैयारी की गई है। पहले इस तरह के आयोजन केवल निजी स्कूलों में किए जाते थे, लेकिन अब परिषदीय स्कूल के बच्चे भी समर कैंप का आनंद उठा सकेंगे। समर कैंप का उद्देश्य बच्चों को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रखते हुए सीखने के लिए प्रेरित करना है।


कैंप में फाउंडेशनल लिट्रेसी और न्यूमेरेसी (एफएलएन) पर आधारित गतिविधियां होंगी। साथ ही जीवन कौशल, व्यक्तित्व विकास, योग, खेलकूद, विज्ञान-तकनीक आधारित प्रयोग, कला-सांस्कृतिक कार्यक्रम और पर्यावरण के प्रति उन्हें जागरूक बनाया जाएगा। कैंप सुबह डेढ़ घंटे तक ही आयोजित किए जाएंगे। शिक्षामित्र, अनुदेशक और शिक्षकों की देखरेख में कैंप का संचालन होगा। कैंप में बच्चों को सप्लीमेंट्री न्यूट्रीशन के तहत गुड़ की चिक्की, बाजरे का लड्डू, गुड़-चना आदि पौष्टिक चीजें भी दी जाएंगी। संवाद

शासन के निर्देश पर समर कैंप का आयोजन कराया जाएगा। इसके लिए स्कूलों का चयन करने के निर्देश दिए गए हैं। डॉ.


मोनिका, बीएसए

परिषदीय स्कूलों में होगा समर कैंप का आयोजन Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Huebhdhdj

Social media link