Primary Ka Master Latest Updates👇

Sunday, December 7, 2025

यूपी में 94 प्रतिशत मतदाता फॉर्म किए गए डिजिटाइज्ड

 यूपी में 94 प्रतिशत मतदाता फॉर्म किए गए डिजिटाइज्ड

लखनऊ, । मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) में अभी 90.90 लाख मतदाता फॉर्म फीड किया जाना बाकी है। यूपी में कुल 15.44 करोड़ मतदाता हैं और इसमें से अभी तक 15.43 करोड़ मतदाताओं को गणना प्रपत्र बांटे गए हैं। जिन मतदाताओं से गणना प्रपत्र भरवाकर जमा कराए गए हैं उनमें से 14.52 करोड़ यानी 94.04 प्रतिशत मतदाताओं के फॉर्म डिजिटाइज्ड किए जा चुके हैं।






अभी छह प्रतिशत मतदाता फॉर्म डिजिटाइज्ड किए जाना बाकी है। फिलहाल 11 दिसंबर तक गणना प्रपत्र मतदाताओं को बांटकर उनसे भरवाने का कार्य पूरा किया जाना है। ऐसे में अब पांच दिन ही बाकी बचे हैं। यूपी सहित जिन 12 राज्यों में एसआईआर चल रहा है, वहां गणना प्रपत्र भरवाकर डिजिटाइज्ड करने के मामले में उप्र अभी भी सबसे पीछे है।



91441 बूथों पर शत प्रतिशत कार्य पूरा

उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि यूपी में 34 विधानसभा क्षेत्रों और 91441 बूथों पर शत प्रतिशत कार्य पूर्ण कर लिया गया है ।


यूपी में 94 प्रतिशत मतदाता फॉर्म किए गए डिजिटाइज्ड Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Huebhdhdj

Social media link