Primary Ka Master Latest Updates👇

Sunday, December 7, 2025

PM Kusum Yojana: यूपी के किसानों को मिलेगा 2.5 लाख तक का लाभ, 15 दिसंबर से पहले कर लें आवेदन

 PM Kusum Yojana: यूपी के किसानों को मिलेगा 2.5 लाख तक का लाभ, 15 दिसंबर से पहले कर लें आवेदन


प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाभियान (पीएम कुसुम) योजना के तहत प्रदेश में 40521 सोलर पंप अनुदान पर उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके लिए कृषि विभाग की वेबसाइट www.agriculture.up.gov.in पर आवेदन की शुरुआत हो गई है। किसान 15 दिसंबर तक आवेदन कर सकते है। योजना का लाभ विभागीय वेबसाइट पर पंजीकृत किसानों को ही मिलेगा।



प्रदेश में वर्ष 2019-20 से प्रदेश सरकार द्वारा भारत सरकार के सहयोग से पीएम-कुसुम योजना का संचालन किया जा रहा है। वित्तीय वर्ष 2024-25 में 28,811 कृषक प्रक्षेत्रों पर विभिन्न क्षमता के सोलर पंपों की स्थापना कराई गई थी, हालांकि 40,521 हजार पंप की स्थापना का लक्ष्य शेष रह गया था।


दो एचपी के डीसी सबमर्सिबल पंप पर 1,00,215 रुपये व एसी सबमर्सिबल पंप 99,947 रुपये और तीन एचपी के डीसी सबमर्सिबल पंप पर 1,33,621 रुपये व एसी सबमर्सिबल पंप पर 1,32,314 रुपये का अनुदान मिलेगा। जबकि पांच एचपी एसी सबमर्सिबल पंप पर 1,88,038 रुपये और 7.5 एचपी एसी व 10 एचपी एसी सबमर्सिबल पंप पर किसानों को अलग-अलग अनुदान के रूप में सर्वाधिक 2,54,983 रुपये का लाभ मिलेगा


किसानों को आवेदन के लिए वेबसाइट पर ‘अनुदान हेतु सोलर पंप की बुकिंग करें’ विकल्प पर क्लिक करना होगा। आनलाइन बुकिंग के साथ टोकन मनी के रूप में पांच हजार रुपये जमा करने होंगे। बुकिंग कंफर्म होने के बाद पंजीकृत मोबाइल पर किसानों को सूचना प्राप्त हो जाएगी।


इसके बाद किसानों को अनुदान के बाद बची अवशेष धनराशि आनलाइन जमा करनी होगी। अधिक आवेदन होने पर लाभार्थी का चयन ई-लाटरी के जरिए होगा। कृषि विभाग के मुताबिक सोलर पंप के लिए आठ इंच की बोरिंग अनिवार्य है। यह बोरिंग स्वयं किसान की होगी। सत्यापन के समय बोरिंग न पाए जाने पर टोकन मनी की धनराशि जब्त होगी और आवेदन निरस्त हो सकता है।


PM Kusum Yojana: यूपी के किसानों को मिलेगा 2.5 लाख तक का लाभ, 15 दिसंबर से पहले कर लें आवेदन Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Primary ka school

Social media link