Primary Ka Master Latest Updates👇

Monday, December 8, 2025

बदलाव:गजनवी पर नया खंड पढ़ेंगे स्कूल के छात्र

 बदलाव:गजनवी पर नया खंड पढ़ेंगे स्कूल के छात्र

बदलाव:गजनवी पर नया खंड पढ़ेंगे स्कूल के छात्र


नई दिल्ली, एजेंसी। राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) की कक्षा सातवीं की किताब में छात्र महमूद गजनवी के आक्रमणों के बारे में विस्तार से पढ़ेंगे। छह पन्नों के अध्याय में गजनवी के भारत में किए गए सभी 17 आक्रमणों की जानकारी होगी। फिलहाल सिर्फ एक पैराग्राफ था।


हाल ही में जारी की गई नई किताब जिसका शीर्षक ‘एक्सप्लोरिंग सोसाइटीज़: इंडिया एंड बियॉन्ड’ है, में मथुरा और सोमनाथ जैसे शहरों की लूट का विस्तार से वर्णन किया गया है। किताब में महमूद गजनवी को क्रूर और अत्याचारी लुटेरे के रूप में चित्रित किया गया है। किताब में बताया गया है कि गजनवी ने अपने अभियानों में हजारों नागरिकों का नरसंहार किया, जिनमें बच्चे भी शामिल थे। उसने सोमनाथ समेत हिंदू मंदिरों में हमले कर लूटपाट की और इस्लाम धर्म का प्रचार किया। नई किताबें 2026-27 सत्र में पढ़ाई जा सकती हैं।

महमूद गजनवी को आमतौर पर गजनी के महमूद के नाम से जाना जाता है। उसने 971 से 1030 ईस्वी तक अफगानिस्तान के गजनी प्रांत पर शासन किया था।

बदलाव:गजनवी पर नया खंड पढ़ेंगे स्कूल के छात्र Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Huebhdhdj

Social media link